कसिया: कोइलहवा पुल के पास तीन दिन बाद युवक का शव मिला, SDRF ने बड़ी गंडक नहर से निकाला, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलका पट्टी गांव निवासी 35 वर्षीय हरेश यादव का शव बड़ी गंडक नहर से बरामद कर लिया गया है। हरेश यादव 19 जुलाई को घर में संपत्ति बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद से नाराज होकर नहर में कूद गए थे। SDRF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम तीन दिनों से युवक की तलाश कर रही थी। 22 जुलाई को कोइलहवा पुल के पास SDRF टीम को पानी में तैरता हुआ शव मिला।