मुरैना नगर: मुरैना में खाद्य विभाग का एक्शन: 3 डेयरियों से 182 किलो पनीर, 40 किलो मावा, 45 किलो घी जब्त, नमूने जांच को भेजे
मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को तीन डेयरियों पर कार्रवाई कर 182 किलो पनीर,40 किलो मावा और 45 किलो घी जब्त किया।अम्बाह के चक्रपाण का पुरा दांडोली में 40 किलो मावा और 45 किलो घी जब्त किया गया।जौरा में दिव्यांश ट्रेडिंग कंपनी से 103 किलो और जय बजरंग डेयरी से 79 किलो पनीर लिया गया।खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।