पंडारक: पंडारक के पोखरपर गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में ई-रिक्शा पलटा, चालक को मामूली चोट; खाली होने से टला बड़ा हादसा
Pandarak, Patna | Oct 21, 2026 पंडारक प्रखंड के पोखरपर गांव के पास बुधवार को लगभग 5 बजे एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक मल्लू यादव को मामूली चोटें आईं। राहत की बात रही कि घटना के समय ई-रिक्शा में कोई यात्री सवार नहीं था। जानकारी के अनुसार, चालक मालपुर गांव से सवारी छोड़कर लौट रहा था इसी दौरान दूसरे वाहन की साइड देने के चलते गढ्ढे में जा गिरा।