प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने संभाला पदभार, नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का किया ऐलान
प्रतापगढ़ जिले को नए पुलिस अधीक्षक मिल गया है। राजस्थान कैडर के 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी विशाल जांगिड़ ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष कार्ययोजना लागू करने