नावानगर: तीसरे प्रयास में मिली सफलता: मनीष यादव बने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, गांव में हुआ गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत
नावानगर प्रखंड के बाबूगंज इंग्लिश पंचायत अंतर्गत डाफाडिहरी गांव के होनहार बेटे मनीष यादव ने अपनी मेहनत और लगन से एक नई मिसाल कायम की है। बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।