दादरी: ग्रेटर नोएडा स्थित साइट-5 के समीप चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में स्थित साइट-5 के समीप सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक शातिर चोर घायल हो गया। पुलिस को मौके से चोरी का सामान, मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से सुमित के रूप में हुई है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।