दादरी: सेक्टर-67 के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने गौवंश को मारी जोरदार टक्कर, हिंदूवादी संगठनों ने किया जमकर हंगामा
नोएडा के सेक्टर-67 में सोमवार रात को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर गौवंश को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने गौवंश को गंभीर अवस्था में नजदीकी पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध स्थानीय थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।