दादरी: फिल्म सिटी के समीप पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, मौके से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से खुर्शीद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का तस्कर है। जो बाहर के राज्यों से अवैध गांजा लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।