दादरी: सेक्ट-50 के समीप पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली से शातिर मोबाइल झपटमार हुआ घायल
नोएडा के सेक्टर-50 के समीप देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस की गोली से शातिर मोबाइल झपट मार घायल हो गया। पुलिस को मौके से चोरी की मोटरसाइकिल, लूट हुआ मोबाइल व अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से नदीम के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।