शाम्हो अकहा कुरहा: शाम्हो-अकहा-कुरहा अंचल में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सघन जनसंपर्क किया
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने अपने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत बुधवार को शाम्हो-अकहा-कुरहा अंचल में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर बरारी, सलहा सैदपुर बरारी-1 और सलहा सैदपुर बरारी-2 पंचायतों के विभिन्न मार्गों से पदयात्रा निकाली तथा लोगों से सीधा संपर्क स्थापित किया है