बरहरुवा: बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने को लेकर बरहरवा एवं कोटालपोखर थाना में हुई शांति समिति की बैठक
बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण मानने को लेकर शनिवार को बरहरवा एवं कोटालपोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां बरहरवा थाना परिसर में बरहरवा अंचल अधिकारी सह प्रभारी बीडीओ संजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।वहीं कोटालपोखर में एस आई संग्राम सिंह सोई के अगुवाई में बैठक प्रारंभ हुआ।