मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात पुलिस ने मारपीट और लूट के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बताते चले कि थाना कोतवाली देहात पर वादी आशुतोष सिंह निवासी परमपुर थाना कोतवाली शहर द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट व धमकी देने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे उप निरीक्षक राकेश राय चौकी प्रभारी करणपुर द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर कोतवाली देहात क्षेत्र से अभियुक्त संजय बिंद पुत्र राजू बिंद निवासी इटवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा