मिर्ज़ापुर: सोशल मीडिया पर चमार जाति के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर आजाद समाज पार्टी ने कोतवाली देहात में सौंपा ज्ञापन
बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली देहात के गेट पर प्रदर्शन कर कोतवाली देहात में ज्ञापन सौंप कर बताया कि पिछले दिनों एक लड़की द्वारा ऑटो रिक्शा चालक को मारने पीटने का वीडियो वायरल हुआ था अब इसी लड़की के इंस्टाग्राम की आईडी पर चमार जाति के बारे में अब शब्द का प्रयोग किया गया है जिसको लेकर पार्टी नेकार्रवाई की मांग की है