मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बेटियों और पति के साथ एसपी को सौंपा ज्ञापन, मारपीट और छेड़खानी का मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने अपने बेटियों और पति के साथ बुधवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि विपक्षीगण उनके घर में घुसकर उनकी बेटियों के साथ छेड़खानी किया। जब बेटियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट किया। पति और बेटियों को चोट लगी है। शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।