मिर्ज़ापुर: चिल्ह कोतवाली के एक गांव के पीड़ितों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, पुत्री को भगा ले जाने वालों पर कार्रवाई की गुहार लगाई
चिल्ह थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ितों ने बुधवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी को ज्ञापन सौंपकर पुत्री को भगा ले जाने वालों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि विपक्षिगण काफी सरहंग किस्म के हैं। आए दिन उसकी पुत्री को परेशान करते थे। घर आने जाने के दौरान छींटाकशी करते थे। 18 जनवरी 2025 को साजिश के तहत उसकी पुत्री को भगा ले गए।