बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त आनंद कुमार निवासी ग्राम मुरकुटा कोतवाली बिंदकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को दिन में 2 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। बताते चले की 14 नवंबर 2026 को अंकुश कुशवाहा निवासी जनपद कानपुर नगर मारपीट की घटना में गंभीर घायल हुआ था जिसकी मौत हो गई थी।