#पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल चम्बा की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेली गई
विभिन्न प्रतियोगिताओं को लेकर मैच खले गये जिसमें पुरूष वर्ग बॉलीबाल में 2021 के बैच ने 2022 बैच को हराया। महिला वर्ग में 2024 के बैच ने 2025 के बैच का हराकर मैच अपने नाम किया। क्रिकेट में सिद्धार्थ की टीम ने तुषार की टीम को 15 रनों से हराया। सिद्धार्थ की टीम ने 10 ओवरों में अनुराग के 45 रनों की बदौलत 75 रनों का लक्ष्य रखा। तुषार की टीम निर्धारित ओवरों में 58 रनों पर ही सिमट गई।कैरम बोर्ड़ में सुजन विजेता और तुषार उप विजेता रहे। कबड्डी में कटोच की टीम विजेता और मोहित कीटीम उप विजेता रही। महिला वर्ग कबड्डी में 2024 बैच ने 20254 बैच का हराकर बाजी अपने नाम की। टेबल टेनिस में प्रणव ने मोहित को 3-2 हराया। आम्र महिला वर्ग में पलक ने श्र्रेया को 2-1 से हराया। वहीं बैडमिंटन में तेज और ब्रिजेश की जोड़ी ने शुभंम और शशांक की जोड़ी हराकर विजेता बनी। जानकारी देते हुए डॉक्टर पंकज गुप्ता ने कहा कि खेलोें का हमारे जीवन में बेहद ही महत्व है जिसके चलते हर वर्ष ये प्रतियोगिताएं करवाई जाती है इस मोके पर एमएस डॉ प्रदीप सिंह भी मौजूद रहें।
Chamba, Chamba | Oct 13, 2026