धौलपुर: डीटीओ ऑफिस के बाबू और उसके दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार
ए.सी.बी. मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर ए.सी.बी. की करौली टीम द्वारा आज सोमवार को परिवहन कार्यालय धौलपुर में कार्यवाही की गई। जिसमें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पवन श्रीवास्तव एवं दलाल पवन चंसौरिया को परिवादी से 3 हजार 300 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।