धौलपुर: समोला गांव में गोली के छर्रे लगने से दो भाई घायल, पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग
जिला अस्पताल में गोली के छर्रे लगने से घायल हुए दो भाइयों को भर्ती कराया गया हैं। गोली के छर्रे लगने से घायल हुए दोनों भाइयों ने गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया हैं। वहीं दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल हुआ हैं। जिसने पहले पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला दर्ज कराया हैं।