धौलपुर: गुनपुर गांव में संदिग्ध हालात में एक नवविवाहिता की हुई मौत, जिला अस्पताल से फरार हुए ससुराल पक्ष के लोग
दिहौली थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला की मौत हो गई। गंभीर स्थिति में ससुराल पक्ष के लोग महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित करते हुए शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दी गई है। पीहर पक्ष के द्वारा रिपोर्टदेने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।