धौलपुर: कोलूआ गांव में घरेलू मामले को लेकर हुई कहासुनी में सास-बहू ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया
कौलारी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे सास और बहु के बीच कहासुनी के बाद सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ के सेवन के बाद दोनों की तबियत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में दोनो को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर सास की स्थिति गंभीर होने पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बहु का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।