धौलपुर: 3 बच्चों का पिता बाइक लेकर निकला, घर नहीं लौटा; चंबल पुल के पास मिली बाइक, परिजन परेशान
पुराना शहर धौलपुर के नयावास किरी मोहल्ला निवासी करीब 35 वर्षीय युवक राजेंद्र कुशवाहा पुत्र राजाराम कुशवाहा 15 सितंबर 2024 को दोपहर करीब 12 बजे बाइक लेकर घर से निकला था, जो अभी तक वापस नहीं लौटा है। जिससे परिजन परेशान है। गायब युवक के छोटे भाई संतोष कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई 15 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे बाइक लेकर चंबल पुल की तरफ गया था,