भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जनगणना 2027 के महत्व को रेखांकित करते हुए देशवासियों, विशेषकर युवाओं से डिजिटल स्वगणना (Self-Enumeration) में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से प्राप्त सूक्ष्म एवं सटीक जानकारी देश की नीतियों, योजनाओं और विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार की जानकारी डिजिटल माध्यम से दर्ज कराने में केवल एक-दो घंटे देकर जनगणना 2027 में सक्रिय योगदान दें। युवाओं की यह छोटी-सी पहल विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।
आइए, जनगणना 2027 में सहभागी बनें—
सटीक आंकड़ों के साथ सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।
@censusindia2027
#IndependenceDay2026 #Census2027 #जनगणना2027 #SelfEnumeration #populationenumeration
3k views | Bihar, India | Sep 4, 2026