वन स्टॉप सेंटर के कार्यों एवं सेवाओं की दी गई जानकारी
मधेपुरा में वन स्टॉप सेंटर की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा केंद्र की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे आवश्यक सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करता है।
इसके तहत आवश्यकता के अनुसार चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।
वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
#OneStopCentre #WomenEmpowerment #WomenSafety #Madhepura #districtadministrationmadhepura