आज दिनांक 29.10.2026 को उदाकिशुनगंज एवं आलमनगर प्रखण्ड के प्रखण्ड कृषि कार्यालय के सभागार में वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026 अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण-सह-खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया।
उदाकिशुनगंज प्रखण्ड में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डॉ० सुरेन्द्र चौरसिया एवं डॉ० सुनील कुमार, वैज्ञानिक ने भाग लेकर उपस्थित किसानों को रबी मौसम में लगने वाले उद्यानिकी फसलों के बुआई एवं प्रबंधन पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी एवं ठंड के मौसम में पशुओं के देख-रेख एवं दूध उत्पादन पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।
आलमनगर प्रखण्ड में डॉ० आर०पी० शर्मा, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के द्वारा रबी फसलों में लगने वाले कीट व्याधि की पहचान एवं नियंत्रण के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। दोनों प्रखण्डों में कृषि विभाग के प्रसार कर्मी/पदाधिकारियों सहित सैकड़ों किसान उपस्थित हुए। मौके पर उदाकिशुनगंज प्रखण्ड में अनोखा देवी, प्रखण्ड प्रमुख, उदाकिशुनगंज, विकास चंद्र यादव, पूर्व प्रमुख सहित आलमनगर प्रखण्ड में जिला परिषद् सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।
साथ ही दिनांक 29.10.2026 को वासंतिक (रबी) कृषि जनकल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओं अभियान कार्यक्रम जिले के 05 प्रखण्ड यथा मधेपुरा के साहुगढ़-2, कुमारखण्ड के परमानंदपुर, बिहारीगंज के मोहनपुर, चौसा के चिरौरी एवं ग्वालपाड़ा के टेमाभेला पंचायत में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दर्जनों किसान भाग लेकर मौसम अनुकूल खेती, दलहनी/तेलहनी फसलों एवं प्राकृतिक खेती, उर्वरक के संतुलित प्रयोग एवं यांत्रीकरण योजना के विषय में जानकारी प्राप्त कर रहे है। इस कार्यक्रम से संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, BTM/ATM एवं पंचायत/प्रखण्ड के जनप्रतिनिधि भाग ले रहे है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar