राजगढ़ी: सवारियों को बिठाने को लेकर जानकी चट्टी में रोज हो रहा डंडी-कंडी संचालकों का हुड़दंग,तीर्थयात्री परेशान
यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में डंडी-कंडी मजदूरों का सवारियों को बिठाने को लेकर हुड़दंग थमने का नाम नही ले रहा है। आज भी डंडी कंडी संचालकों ने सवारियों को बिठाने को लेकर हुड़दंग मचाया। जिससे श्रद्धालुओं में भय का का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जिला पंचायत की ओर से व्यवस्थाएं न होने के कारण यात्रियों को परेशनी का सामना करना पड़ रहा है।