राजगढ़ी: पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पौंटी पुल के पास 10.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर धर दबोचा।
एसओ सन्तोष कुंवर एवं एसओजी प्रभारी प्रकाश राणा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने जाल बिछा कर बड़कोट पौंटी पुल के पास गुड्डू नामक युवक से 10.07 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। की गयी। युवक स्मैक को विकासनगर क्षेत्र से खरीदकर ला रहा था, जिसे वह अच्छे मुनाफे के लिये जानकीचट्टी की तरफ बेचनें की फिराक मे था। पुलिस ने युवक के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया।