राजगढ़ी: नगरवासी आगामी 13 जून को बड़कोट जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करेंगे, नगर वासियो ने SDM को दिया तालबंदी का अल्टीमेटम
बड़कोट शहर के लिए यमुनानदी से पंपिंग पेयजल योजना बनाने के लिए मांग लेकर नगर वासी बीते 6 जून अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन कर रहे हैं, आज धरने पर बैठे नगर वासियों ने एसडीएम मुकेश चंद रमोला के माध्यम से डीएम डा.मेहरबान सिंह बिष्ट को 4 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन सौंपा,मांगों का निस्तारण नहीं होने पर 13 जून को जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतवानी दी ।