टीकमगढ़: बड़ागांव थाना पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी किया गया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
दिनांक 16 मई में को राजाराम विश्वकर्मा द्वारा बड़ागांव थाने में शिकायत की गई थी,कि आशीष विश्वकर्मा और उसके साथ अनावेदक जगदीश विश्वकर्मा और उत्तम विश्वकर्मा ने मारपीट की है।बड़ागांव थाना पुलिस में इस मामले में मारपीट करने वालों पर अपराध कायम कर मामले की विवेचना में लिया था। और दिनांक 18 मई को इलाज के दौरान आशीष की मृत्यु हो गई थी।आरोपी जगदीश और उत्तम की गिरफ्तारी हेतु एसपी ने निर्देशित किया।बड़ागांव थाना पुलिस द्वारा आरोपी जगदीश को राशनखेरा हार से गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया है।