टीकमगढ़: लिधौरा क्षेत्र में नियम विरुद्ध तरीके से हुए वनोपज समिति के चुनाव, जांच की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में दिया गया आवेदन
लिधौरा क्षेत्र मैं तेंदु पट्टा संग्रहण का काम करने वाली वनोपज समिति को लेकर विवाद गहरा रहा है। लोगों ने समिति के चुनाव और चुने गए पदाधिकारी पर सवाल उठाए हैं।बताया गया कि वर्ष 2015 में इस समिति का गलत तरीके से चुनाव कराया गया था। ऐसे में लोगों ने इसके प्रबंधक का चुनाव नियम विरुद्ध तरीके से कराए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जांच की मांग को लेकर आवेदन दिया गया है।