टीकमगढ़: कुंडेश्वर यादव धर्मशाला के पास एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने की मारपीट,कोतवाली थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
कुंडेश्वर यादव धर्मशाला के पास एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट की घटना का अंजाम दिया है। बताया गया कि व्यक्ति कुंडेश्वर यादव धर्मशाला में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था,तभी कुंडेश्वर यादव धर्मशाला के पास दो लोग पब्लिक प्लेस पर गाली गलौज और हुरदंग कर रहे थे। व्यक्ति ने जब मना किया तब दोनों लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर जमकर मारपीट कर दी। व्यक्ति ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की,पुलिस ने मामला दर्ज किया है।