कतरीसराय: बरीठ गांव में 13 वर्षीय बालक के कथित अपहरण की कहानी फर्जी निकली, एक गिरफ्तार
कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरीठ गांव स्थित सरफाबाग खंधा से 23 मई 2026 को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए 13 वर्षीय विक्रम कुमार के कथित अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में अपहरण की पूरी कहानी फर्जी पाई गई है। मामले में साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।