हेरहंज: भगेया पंचायत के बरवाटोला में सांसद प्रतिनिधि ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, सड़क निर्माण का दिया आश्वासन
बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत भगेया पंचायत के बरवाटोला में जिला सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण,युवा एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि 500 की आबादी वाले बरवाटोला में आज तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है, जिसे बनाने का आश्वासन दियाl