पटोरी: मोहनपुर प्रखंड कृषि कार्यालय में किसान गोष्ठी आयोजित, जलवायु अनुकूल कृषि और आत्मा योजनाओं पर हुई चर्चा
मोहनपुर प्रखंड कृषि कार्यालय में सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अमर कुमार राज ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। गोष्ठी में किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों और आत्मा योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों ने कृषि कार्य, अनुदान और सुविधाओं को लेकर चर्चा की।