फुलवरिया: फुलवरिया थाने की पुलिस ने भिन्न-भिन्न जगह पर स्कार्पियो व बाइक से विदेशी शराब किया जब्त, एक तस्कर को किया गिरफ्तार
फुलवरिया थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात भिन्न-भिन्न जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर एक स्कॉर्पियो और बाइक से विदेशी शराब को जब्त कर लिया। वहीं शामिल एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में स्कॉर्पियो का चालक भागने में सफल रहा। धोबहा घाट और किशुन देव छापर के छठ घाट के पास स्कॉर्पियो से 40 पेटी और बाइक से 25 पीस शराब बरामद किया गया।