फुलवरिया: श्रीपुर थाने की पुलिस ने कांड के अभियुक्त सहित शराब सेवन में पांच लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में भेजे गए सभी आरोपी
श्रीपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर कांड के अभियुक्त सहित शराब सेवन के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि SI विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों के साथ राहुल कुमार सिंह, लाल बाबू गुप्ता, मुन्ना सहनी, रामप्रवेश चौहान तथा जिउत ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया गया।