फुलवरिया: श्रीपुर थाना क्षेत्र के कई जगहों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शराब को लेकर हुई छापेमारी
श्रीपुर थाना क्षेत्र के कई जगहों पर आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए मंगलवार को थानाध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने व शराब के हॉटस्पॉट जगह पर छापेमारी भी की गई। मिश्रबतरहा,श्रीपुर आदि कई जगहों पर फ्लैग मार्च कर लोकसभा चुनाव में शांति बनाए रखने हेतु अपील की गई।