✍️✍️
#कोई भी छात्र जब अपनी एकेडमिक एजुकेशन के बाद जीवन में बेहतर करता है तो उसे खटीमा के जतिन भाट जैसा सम्मान मिलता है,,
#जी हां हम उस जतिन भाट की बात कर रहे है जिन्होंने हाल में ही देश की प्रतिष्ठित NDA परीक्षा में देश भर में 11 रैंक हासिल कर खटीमा उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है,
#जतिन खटीमा के अमाउं स्थित सैनिक कॉलोनी का निवासी है,जबकि उसने नर्सरी से इंटर तक की शिक्षा खटीमा के अमाऊँ स्थित प्रतिष्ठित अलक्ष्या पब्लिक स्कूल से प्राप्त की,,
#आज जतिन की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन गौरवान्वित है,स्कूल के प्रबंधक विनोद बोरा जिन्होंने जतिन को बचपन से देखा,उनके शिक्षकगण जतिन की उपलब्धि पर खुद को जतिन के वेलकम पर नाचने से नहीं रोक पाए,
#जतिन सैनिक पृष्ठभूमि से है,उनके पिता नारायण भाट 7कुमाऊं रेजिमेंट से हवलदार पद से सेवानिवृत हुए है,जबकि उनकी माता श्रीमती गीता भाट गृहणी है,
#आज जतिन उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने है जिन बच्चों की डिफेंस लाइन में जाने की चाहत है,,
#अलक्ष्या स्कूल के प्रबंधन निदेशक मधुसूदन दास गोस्वामी,सह प्रबंध निदेशक प्राजेश गोस्वामी, उपाध्यक्षा श्रीमती जया चुफाल गोस्वामी,प्रबंधक विनोद बोहरा,हेड मिसट्रेस प्रभा ज्याल,प्रधानाचार्य अजय बोहरा,उप प्रधानाचार्य विनोद चंद, एनसीसी शिक्षक जगदीश सामंत,दिनेश चिलकोटी ने जतिन भाट की उपलब्धि पर खुशी का इजहार कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है,,,,✍️✍️
#बेबाक उत्तराखंड की अपील है कि जो भी बच्चा खटीमा का नाम रोशन करें उसको राजनीतिक सामाजिक शैक्षिक संगठन ने आगे बढ़कर उसकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देनी चाहिए,ताकि आने वाली पीढ़ी प्रोत्साहित हो सके,,
...#की अगर आप अपने जीवन में कुछ बेहतर करते है तो जिस क्षेत्र से भी आप आते है उस क्षेत्र के लोग आपको सर आंखों पर उठा लेंगे,,क्योंकि फिर आप अपने अपने क्षेत्र में खटीमा का गौरव बढ़ाने का काम करेंगे,,
#खटीमा का प्रतिनिधित्व करेंगे,,,
#खटीमा की धरती में सैनिक, राजनैतिक शख्सियत,कलाकार,अधिकारी एवं उन वीर सैनिकों को जन्म दिया जिन्होंने देश रक्षा में अपनी शहादत दी,,
उन वीर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को जन्म दिया जिन्होंने पृथक राज्य के निर्माण में अपनी प्रथम आहुति दी,
#इसलिए खटीमा की धरती की महानता को जो भी गौरवान्वित कर रहा है,
#वह खटीमा का रोल मॉडल है,,
#इसलिए खटीमा के लाल जतिन भाट को हमारी शुभकामनाएं आप लेफ़्टिनेंट से जरनल तक का सफर तय कर,,
#खटीमा की महानता को आगे बढ़ाए,
जय उत्तराखंड, जय खटीमा,,🙏✍️✍️
बेबाक उत्तराखंड #डिजिटल✍️✍️✍️
Khatima, Udham Singh Nagar | Nov 10, 2026