।।🚨 ब्रेकिंग खटीमा 🚨।।
🔴 खटीमा के बिचपुरी नौगवानाथ इलाके में निकली भव्य श्रीराम शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र।
🔴 मां पूर्णागिरि श्रीरामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन के अंतिम दिवस पर हुआ भव्य आयोजन।
🔴 हर वर्ष की भांति रामलीला मंचन स्थल से गोरखनाथ मंदिर तक निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा।
🔴 रामलीला कमेटी अध्यक्ष जगदीश चंद एवं संरक्षक पूर्व प्रधान भगवान जोशी के नेतृत्व में निकली भव्य श्रीराम शोभायात्रा।
🔴 शोभायात्रा में धर्मप्रेमी मातृशक्ति, स्थानीय ग्रामीणों और रामलीला कमेटी के सदस्यों ने किया प्रतिभाग।
🔴 श्रीराम के भजनों और जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र, श्रद्धालुओं में दिखा खासा उत्साह।
🔴 स्थानीय कलाकारों ने राम लक्ष्मण सीता भरत शत्रुघ्न हनुमान आदि किरदारों में श्रीराम शोभायात्रा में किया प्रतिभाग,
🔴 ग्रामीणों ने शोभायात्रा में की पुष्प वर्षा ,आज देर रात रामलीला मंचन का होगा विधिवत समापन।
🔴 सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीराम का किया स्मरण।
🔴 भगवान जोशी, कैप्टन निरंजन सिंह गौवाड़ी, हरिशंकर तिवारी,सज्जन पोखरिया,उमेद सिंह खड़ायत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं मातृ शक्ति रही मौजूद।
#रिपोर्ट: दीपक फुलेरा | बेबाक उत्तराखंड डिजिटल ✍️✍️