🔴 खटीमा ।।BREAKING NEWS।।
🔸 खटीमा के प्रतिष्ठित शोर वैली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव।
🔸 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा, दर्शकों ने तालियों से बढ़ाया उत्साह।
🔸 मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रामू जोशी एवं दर्जा राज्य मंत्री कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने की शिरकत।
🔸 विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन।
🔸 मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं गणेश स्तुति के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ।
🔸 छात्र-छात्राओं की विज्ञान प्रदर्शनी, हस्तशिल्प उत्पाद और फूड स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र।
🔸 कक्षा 10 तक अंग्रेजी माध्यम की मान्यता मिलने पर प्रधानाचार्य ममता धौनी ने साझा की विद्यालय की उपलब्धि।
🔸 पालिकाध्यक्ष रामू जोशी ने विद्यालय के शैक्षणिक विकास और प्रबंध निदेशक गणेश ठकुराठी के प्रयासों की जमकर की सराहना।
🔸 बोले रामू जोशी- शोर वैली स्कूल स्थानीय बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका।
🔸 दर्जा राज्य मंत्री कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने भी विद्यालय के निरंतर शैक्षणिक विकास पर प्रबंधन को दी शुभकामनाएं।
🔸 प्रबंध निदेशक गणेश ठकुराठी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का जताया संकल्प।
🔸 वार्षिकोत्सव में अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी।
बेबाक उत्तराखंड #डिजिटल✍️✍️✍️