कनवास: सोनपुरा के पास शॉर्ट सर्किट से हादसा, कपड़ों से भरे दौड़ते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Kanwas, Kota | Jun 1, 2026 दिल्ली-मुंबई 8 लेन हाईवे पर रविवार ओर सोमवार की मध्यरात सोनपुरा के पास दौड़ते हुए एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया और दूर से ही आग का विशाल गोला दिखाई देने लगा। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों में भी घटना को लेकर दहशत का माहौल बन गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अन