जतारा: सिमरा: युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत बिगड़ने पर जतारा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के सिमरा गांव से मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने अज्ञात कारण के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। परिजनों के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने का कारण नहीं बताया गया है।पीड़ित सेलू उर्फ शैलेन्द्र राजपूत को जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया था। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।