कोरबा: तीन दिन से लापता 7 साल की भाव्या का शव तालाब के पास मिला, चॉकलेट लेने घर से निकली थी मासूम
Korba, Korba | Oct 22, 2026 कोरबा जिले के रजगामार से इस वक्त की बेहद दुखद खबर सामने आ रही है… तीन दिन से लापता सात साल की मासूम भाव्या जोशी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। चॉकलेट लेने घर से निकली बच्ची आखिर किन परिस्थितियों में मौत का शिकार हुई, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, भाव्या जोशी 19 अक्टूबर को घर से चॉकलेट खरीदने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।