मंगलवार की सुबह 11 बजे पुलिस केंद्र, बांका में एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), बांका द्वारा आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने परेड में हिस्सा लिया।निरीक्षण के दौरान जवानों के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और परेड की गुणवत्ता का जायजा लिया गया।