#Balrampur ! तुलसीपुर ग्रामीण पावर हाउस जलमग्न: 36 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना
बलरामपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तुलसीपुर ग्रामीण पावर हाउस परिसर में पानी भर गया है। जलभराव की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कारणों से पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है, जिससे लगभग 36 से 48 घंटे तक बिजली सेवा बाधित रहने की आशंका है।
प्रभावित फीडर:
पावर हाउस में पानी भरने से निम्नलिखित सभी फीडरों की इनकमिंग और आउटगोइंग आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी:
जहदहिया, कोयलाबास, कौवापुर, गौरा, हरैया, बलरामपुर, विश्व बैंक फीडर
जल निकासी और स्थिति सामान्य होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और सहयोग की अपील की गई है।
#balrampur #Tulsipur