पथरगामा: पथरगामा के धनेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में आयुष स्वास्थ्य शिविर, 52 मरीजों को निशुल्क दवा
प्रखंड स्थित धनेश्वर नाथ शिव मंदिर धमसाय में सावन मास के तीसरी सोमवारी को 11:00 दिन में जिला आयुष के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस स्वास्थ्य शिविर का संचालन आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार की निगरानी में किया गया। मौके पर पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक राम विनय सिंह ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर दवा ली।