पिपरा: नाई समाज का जिला सम्मेलन 26 कि तैयारियों को लेकर टंडवा रोड स्थित सतगावां में हुई बैठक,बिंदा रिसॉर्ट में होगा आयोजन
Pipra, Palamu | Sep 22, 2026 हरिहरगंज में नाई समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन 26 सितंबर को सिनेमा हॉल रोड स्थित बिंदा रिसॉर्ट में होगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार के शाम 5 बजे राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में टंडवा रोड स्थित सतगावां में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष अरुंजय कुमार ने किया।