रायपुर में लड़कियों के बीच विवादः लात मुक्के से एक दूसरे को किये वार
राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां रामनगर में माता रानी के आगमन पर रखे गए धमाल कार्यक्रम के दौरान युवतियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि डांस करते समय मामूली धक्का-मुक्की को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, युवतियों ने एक-दूसरे के बाल खींच-खींचकर लात-घूंसों से वार किए और बात इतनी बढ़ गई कि वहां चाकू तक निकल आया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरा मच गई और लोग सहम गए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Hashtags (हैशटैग)
#RaipurNews #RaipurFight #RamnagarRaipur #ChhattisgarhNews #GirlFight #ViralNews #News30Live #BreakingNewsRaipur #LatestNews #RaipurPolice #CrimeNews