Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

#सफलता_की_कहानी --- जावर का खीरा व टमाटर दुबई तक हो रहा है एक्सपोर्ट ,किसान अश्विन ने 2 एकड़ से शुरूआत की, अब एफपीओ के माध्यम से 400 एकड़ में कर रहे सब्जी उत्पादन ---- खण्डवा जिले के ग्राम जावर निवासी कृषक श्री अश्विन बादल सिंह सावले ने बताया कि उन्होंने 4 वर्ष पूर्व अपने 2 एकड़ के खेत में खीरे और टमाटर का उत्पादन शुरू किया था। अच्छा लाभ मिला, तो धीरे धीरे उत्पादन बढ़ाया। गांव के अन्य किसानों को जोड़कर कृषक उत्पादक संगठन बनाया। अब उनके एफपीओ में कुल 160 किसान शामिल हो गए हैं, जो कि कुल 400 एकड़ क्षेत्र में सब्जी उत्पादन कर रहे हैं। अश्विन ने बताया कि उनके खेत का टमाटर, खीरा, करेला, लौकी और नींबू मुम्बई, नई दिल्ली, लखनऊ, लुधियाना, नोएडा, पठानकोट के बाजार तक पहुंच रहा है। एफपीओ के सभी सदस्यों को प्रति एकड़ 4 से 5 लाख रूपए तक आय प्राप्त हो रही है। उन्नत किसान अश्विन बताते हैं कि उनका टमाटर मुम्बई के व्यापारियों के माध्यम से दुबई तक निर्यात हो रहा है। उन्होंने बताया कि विदेशों में अच्छी गुणवत्ता वाली सब्जी ही निर्यात की जा सकती है, इसलिए क्वालिटी कंट्रोल पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बीज की गुणवत्ता से लेकर सब्जी उत्पादन के बाजार पहुंचने तक हर स्तर पर गुणवत्ता की चिंता करना पड़ती है, तब कहीं जाकर बड़ी मण्डियों में उनका उत्पादन अच्छे मूल्य पर बिकता है। उन्होंने बताया कि आईटीसी कम्पनी से भी मिर्ची, टमाटर, नींबू, आम जैसे उत्पाद बेचने के लिए उनकी बात चल रही है। किसान अश्विन ने बताया कि सोलर ड्रायर के माध्यम से उनके करेला, मिर्ची, टमाटर, नींबू, आम के उत्पादन को सुखाकर निर्यात किया जाता है। वर्तमान में इनके फार्म हाउस पर 6 सोलर ड्रायर लगाये गए हैं। बाजार में टमाटर का कम मूल्य होने पर टमाटर को सोलर ड्रायर से सुखा कर बेचते हैं, जिससे अधिक मुनाफा होता है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #SuccessStory #khandwa

1 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

MORE NEWS

40 वर्ष बाद श्री वृद्धकालेश्वर महादेव ने दिए भक्तों को दर्शन, मंगलवार को विधिवत पूजन अर्चन के साथ दर्शन हुए प्रारंभ
---
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में अतिप्राचीन श्री ममलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित श्री वृद्धकालेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को विधिवत अभिजीत मुहूर्त में पूजन अर्चन के साथ भक्तों के लिए दर्शन शुरू कराए गए। विद्वान पं.सुधीर अत्रे के आचार्यत्व में यह पूजन सम्पन्न हुआ। जिसमें संत मंडल के अध्यक्ष महंत श्री मंगलदास त्यागी महाराज के साथ ममलेश्वर मंदिर का पुजारी परिवार भी मौजूद रहा। 
        जिला प्रशासन द्वारा सदियों पुराने श्री वृद्धकालेश्वर महादेव मंदिर के पट खुलवाकर पूजा अर्चना शुरू किए जाने से श्रद्धालुगण बहुत खुश हैं। उल्लेखनीय है कि
यह मंदिर पिछले 40 वर्षों से बंद था। श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने पुरातत्व विभाग चर्चा कर मंदिर के पट को खुलवाने की व्यवस्था कराई। तहसीलदार श्री उदय मंडलोई ने बताया कि भक्त अब प्रतिदिन भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के गर्भगृह के छोटे आकार को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था मंदिर के द्वार के बाहर से ही रहेगी। गर्भगृह में भोग आरती के लिए सिर्फ पुजारी ही प्रवेश कर सकेंगे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
#omkareshwer 
#khandwa

40 वर्ष बाद श्री वृद्धकालेश्वर महादेव ने दिए भक्तों को दर्शन, मंगलवार को विधिवत पूजन अर्चन के साथ दर्शन हुए प्रारंभ --- तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में अतिप्राचीन श्री ममलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित श्री वृद्धकालेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को विधिवत अभिजीत मुहूर्त में पूजन अर्चन के साथ भक्तों के लिए दर्शन शुरू कराए गए। विद्वान पं.सुधीर अत्रे के आचार्यत्व में यह पूजन सम्पन्न हुआ। जिसमें संत मंडल के अध्यक्ष महंत श्री मंगलदास त्यागी महाराज के साथ ममलेश्वर मंदिर का पुजारी परिवार भी मौजूद रहा। जिला प्रशासन द्वारा सदियों पुराने श्री वृद्धकालेश्वर महादेव मंदिर के पट खुलवाकर पूजा अर्चना शुरू किए जाने से श्रद्धालुगण बहुत खुश हैं। उल्लेखनीय है कि यह मंदिर पिछले 40 वर्षों से बंद था। श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने पुरातत्व विभाग चर्चा कर मंदिर के पट को खुलवाने की व्यवस्था कराई। तहसीलदार श्री उदय मंडलोई ने बताया कि भक्त अब प्रतिदिन भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के गर्भगृह के छोटे आकार को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था मंदिर के द्वार के बाहर से ही रहेगी। गर्भगृह में भोग आरती के लिए सिर्फ पुजारी ही प्रवेश कर सकेंगे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh #omkareshwer #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

जिला सहकारी बैंक में नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक ने किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये
---
नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी. सरस्वति का जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित खण्डवा में आगमन हुआ। उनके साथ नाबार्ड के उप महाप्रबंधक श्री सलिल झोकरकर तथा जिला विकास प्रबंधक श्री जितेन्द्र खैरनार भी उपस्थित थे । मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सरस्वती ने पैक्स संस्थाओं से जुडने वाले नये सदस्यों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने  गत 10 वर्ष से लगातार नियमित ऋण अदायगी करने वाले किसानों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया । श्रीमती सरस्वती ने इस अवसर पर पैक्स संस्थाओं के सदस्यों से आव्हान किया कि सहकारी संस्थाओं से लिये गये ऋणों की अदायगी समयावधि में कर शासन की शून्य प्रतिशत ब्याजदर की योजनाओं का लाभ उठाएं।
          इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक यादव ने बताया कि बैंक द्वारा अपने कालातीत ऋणों की सतत वसूली करने से एनपीए ऋण घटकर 7.96 प्रतिशत हो गया है तथा बैंक निरंतर लाभार्जन कर रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक को रू. 794 लाख का शुद्ध लाभ हुआ। बैंक इतिहास में पहली बार वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक ने अपनी सदस्य संस्थाओं को लाभांश का वितरण किया गया। श्री यादव ने बताया कि अमानतदारों को शीघ्र ही इन्टरनेट बैकिंग की सुविधाऐं भी उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम के अंत में श्री गजेन्द्र अत्रे विपणन अधिकारी द्वारा उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया ।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Finance, Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#khandwa

जिला सहकारी बैंक में नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक ने किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये --- नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी. सरस्वति का जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित खण्डवा में आगमन हुआ। उनके साथ नाबार्ड के उप महाप्रबंधक श्री सलिल झोकरकर तथा जिला विकास प्रबंधक श्री जितेन्द्र खैरनार भी उपस्थित थे । मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सरस्वती ने पैक्स संस्थाओं से जुडने वाले नये सदस्यों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने गत 10 वर्ष से लगातार नियमित ऋण अदायगी करने वाले किसानों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया । श्रीमती सरस्वती ने इस अवसर पर पैक्स संस्थाओं के सदस्यों से आव्हान किया कि सहकारी संस्थाओं से लिये गये ऋणों की अदायगी समयावधि में कर शासन की शून्य प्रतिशत ब्याजदर की योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक यादव ने बताया कि बैंक द्वारा अपने कालातीत ऋणों की सतत वसूली करने से एनपीए ऋण घटकर 7.96 प्रतिशत हो गया है तथा बैंक निरंतर लाभार्जन कर रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक को रू. 794 लाख का शुद्ध लाभ हुआ। बैंक इतिहास में पहली बार वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक ने अपनी सदस्य संस्थाओं को लाभांश का वितरण किया गया। श्री यादव ने बताया कि अमानतदारों को शीघ्र ही इन्टरनेट बैकिंग की सुविधाऐं भी उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम के अंत में श्री गजेन्द्र अत्रे विपणन अधिकारी द्वारा उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया । CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Finance, Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

केपीसीएल एफपीओ के कस्टम हायरिंग केन्द्र का शुभारम्भ
---
जिले के ग्राम बावड़िया काजी स्थित केपीसीएल किसान उत्पादक संगठन एफपीओ द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित कस्टम हायरिंग केन्द्र का शुभारम्भ मंगलवार को समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल श्रीमती सी. सरस्वती, ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने की।
         कार्यक्रम के दौरान केपीसीएल एफपीओ के अध्यक्ष श्री कमलेश पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एफपीओ की गतिविधियों एवं कस्टम हायरिंग केन्द्र की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस केन्द्र के माध्यम से किसानों को उचित मूल्य पर आधुनिक कृषि यंत्र किराये पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे खेती की लागत में कमी आएगी तथा कृषि कार्यों में समयबद्धता और दक्षता बढ़ेगी। अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने इस अवसर पर कहा कि किसान उत्पादक संगठन किसानों को संगठित कर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन एफपीओ के सुदृढ़ीकरण हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। 
            कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सी. सरस्वती, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, भोपाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि एफपीओ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक प्रभावी मॉडल है। उन्होंने कृषि उत्पादों में मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे उत्पादों का मूल्य बढ़ेगा और किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि नाबार्ड भविष्य में भी एफपीओ के संस्थागत विकास एवं व्यवसाय विस्तार हेतु सहयोग प्रदान करता रहेगा। 
         इस अवसर पर सलिल झोकरकर, उप महाप्रबंधक, नाबार्ड, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल ने कहा कि संगठन में अपार शक्ति होती है और एफपीओ इसका सशक्त उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसान सामूहिक रूप से बड़े स्तर पर व्यापार कर सकते हैं। कार्यक्रम में जितेन्द्र खेरनार, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, खंडवा, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक, कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ. डी.के. वाणी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के रीजनल मैनेजर, सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक यादव, एलडीएम, गणेश तईकर सहित अन्य अधिकारी व किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। 

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#khandwa

केपीसीएल एफपीओ के कस्टम हायरिंग केन्द्र का शुभारम्भ --- जिले के ग्राम बावड़िया काजी स्थित केपीसीएल किसान उत्पादक संगठन एफपीओ द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित कस्टम हायरिंग केन्द्र का शुभारम्भ मंगलवार को समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल श्रीमती सी. सरस्वती, ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने की। कार्यक्रम के दौरान केपीसीएल एफपीओ के अध्यक्ष श्री कमलेश पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एफपीओ की गतिविधियों एवं कस्टम हायरिंग केन्द्र की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस केन्द्र के माध्यम से किसानों को उचित मूल्य पर आधुनिक कृषि यंत्र किराये पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे खेती की लागत में कमी आएगी तथा कृषि कार्यों में समयबद्धता और दक्षता बढ़ेगी। अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने इस अवसर पर कहा कि किसान उत्पादक संगठन किसानों को संगठित कर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन एफपीओ के सुदृढ़ीकरण हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सी. सरस्वती, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, भोपाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि एफपीओ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक प्रभावी मॉडल है। उन्होंने कृषि उत्पादों में मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे उत्पादों का मूल्य बढ़ेगा और किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि नाबार्ड भविष्य में भी एफपीओ के संस्थागत विकास एवं व्यवसाय विस्तार हेतु सहयोग प्रदान करता रहेगा। इस अवसर पर सलिल झोकरकर, उप महाप्रबंधक, नाबार्ड, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल ने कहा कि संगठन में अपार शक्ति होती है और एफपीओ इसका सशक्त उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसान सामूहिक रूप से बड़े स्तर पर व्यापार कर सकते हैं। कार्यक्रम में जितेन्द्र खेरनार, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, खंडवा, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक, कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ. डी.के. वाणी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के रीजनल मैनेजर, सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक यादव, एलडीएम, गणेश तईकर सहित अन्य अधिकारी व किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

#सफलता_की_कहानी
---                           
जावर का खीरा व टमाटर दुबई तक हो रहा है  एक्सपोर्ट ,किसान अश्विन ने 2 एकड़ से शुरूआत की, अब एफपीओ के माध्यम से 400 एकड़ में कर रहे सब्जी उत्पादन
----
खण्डवा जिले के ग्राम जावर निवासी कृषक श्री अश्विन बादल सिंह सावले ने बताया कि उन्होंने 4 वर्ष पूर्व अपने 2 एकड़ के खेत में खीरे और टमाटर का उत्पादन शुरू किया था। अच्छा लाभ मिला, तो धीरे धीरे उत्पादन बढ़ाया। गांव के अन्य किसानों को जोड़कर कृषक उत्पादक संगठन बनाया। अब उनके एफपीओ में कुल 160 किसान शामिल हो गए हैं, जो कि कुल 400 एकड़ क्षेत्र में सब्जी उत्पादन कर रहे हैं। अश्विन ने बताया कि उनके खेत का टमाटर, खीरा, करेला, लौकी और नींबू मुम्बई, नई दिल्ली, लखनऊ, लुधियाना, नोएडा, पठानकोट के बाजार तक पहुंच रहा है। एफपीओ के सभी सदस्यों को प्रति एकड़ 4 से 5 लाख रूपए तक आय प्राप्त हो रही है। 
           उन्नत किसान अश्विन बताते हैं कि उनका टमाटर मुम्बई के व्यापारियों के माध्यम से दुबई तक निर्यात हो रहा है। उन्होंने बताया कि विदेशों में अच्छी गुणवत्ता वाली सब्जी ही निर्यात की जा सकती है, इसलिए क्वालिटी कंट्रोल पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बीज की गुणवत्ता से लेकर सब्जी उत्पादन के बाजार पहुंचने तक हर स्तर पर गुणवत्ता की चिंता करना पड़ती है, तब कहीं जाकर बड़ी मण्डियों में उनका उत्पादन अच्छे मूल्य पर बिकता है। उन्होंने बताया कि आईटीसी कम्पनी से भी मिर्ची, टमाटर, नींबू, आम जैसे उत्पाद बेचने के लिए उनकी बात चल रही है।  
           किसान अश्विन ने बताया कि सोलर ड्रायर के माध्यम से उनके करेला, मिर्ची, टमाटर, नींबू, आम के उत्पादन को सुखाकर निर्यात किया जाता है। वर्तमान में इनके फार्म हाउस पर 6 सोलर ड्रायर लगाये गए हैं। बाजार में टमाटर का कम मूल्य होने पर टमाटर को सोलर ड्रायर से सुखा कर बेचते हैं, जिससे अधिक मुनाफा होता है।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#SuccessStory 
#khandwa

#सफलता_की_कहानी --- जावर का खीरा व टमाटर दुबई तक हो रहा है एक्सपोर्ट ,किसान अश्विन ने 2 एकड़ से शुरूआत की, अब एफपीओ के माध्यम से 400 एकड़ में कर रहे सब्जी उत्पादन ---- खण्डवा जिले के ग्राम जावर निवासी कृषक श्री अश्विन बादल सिंह सावले ने बताया कि उन्होंने 4 वर्ष पूर्व अपने 2 एकड़ के खेत में खीरे और टमाटर का उत्पादन शुरू किया था। अच्छा लाभ मिला, तो धीरे धीरे उत्पादन बढ़ाया। गांव के अन्य किसानों को जोड़कर कृषक उत्पादक संगठन बनाया। अब उनके एफपीओ में कुल 160 किसान शामिल हो गए हैं, जो कि कुल 400 एकड़ क्षेत्र में सब्जी उत्पादन कर रहे हैं। अश्विन ने बताया कि उनके खेत का टमाटर, खीरा, करेला, लौकी और नींबू मुम्बई, नई दिल्ली, लखनऊ, लुधियाना, नोएडा, पठानकोट के बाजार तक पहुंच रहा है। एफपीओ के सभी सदस्यों को प्रति एकड़ 4 से 5 लाख रूपए तक आय प्राप्त हो रही है। उन्नत किसान अश्विन बताते हैं कि उनका टमाटर मुम्बई के व्यापारियों के माध्यम से दुबई तक निर्यात हो रहा है। उन्होंने बताया कि विदेशों में अच्छी गुणवत्ता वाली सब्जी ही निर्यात की जा सकती है, इसलिए क्वालिटी कंट्रोल पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बीज की गुणवत्ता से लेकर सब्जी उत्पादन के बाजार पहुंचने तक हर स्तर पर गुणवत्ता की चिंता करना पड़ती है, तब कहीं जाकर बड़ी मण्डियों में उनका उत्पादन अच्छे मूल्य पर बिकता है। उन्होंने बताया कि आईटीसी कम्पनी से भी मिर्ची, टमाटर, नींबू, आम जैसे उत्पाद बेचने के लिए उनकी बात चल रही है। किसान अश्विन ने बताया कि सोलर ड्रायर के माध्यम से उनके करेला, मिर्ची, टमाटर, नींबू, आम के उत्पादन को सुखाकर निर्यात किया जाता है। वर्तमान में इनके फार्म हाउस पर 6 सोलर ड्रायर लगाये गए हैं। बाजार में टमाटर का कम मूल्य होने पर टमाटर को सोलर ड्रायर से सुखा कर बेचते हैं, जिससे अधिक मुनाफा होता है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #SuccessStory #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न
---
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मंगलवार को सेंट जॉन्स हायर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल, खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला न्यायाधीश श्री वीरेंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को सरल एवं रोचक भाषा में कानून की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को सही और गलत की पहचान करना सीखना चाहिए तथा सदैव अपराधों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में अनुशासन, नैतिकता एवं जिम्मेदारी का पालन करके ही एक आदर्श नागरिक बना जा सकता है। 
          जिला न्यायाधीश श्री जोशी ने मोटर यान अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के व्यक्तियों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। श्री जोशी ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, कठिन परिश्रम करने तथा असफलताओं से घबराए बिना आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 
         इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने भी विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करने के लिए कहा। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री अमरेश सिंह सिकरवार, विद्यालय के शिक्षकगण, पैरालीगल वालंटियर श्री सत्य प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Home Department of Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
#khandwa

स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न --- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मंगलवार को सेंट जॉन्स हायर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल, खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला न्यायाधीश श्री वीरेंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को सरल एवं रोचक भाषा में कानून की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को सही और गलत की पहचान करना सीखना चाहिए तथा सदैव अपराधों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में अनुशासन, नैतिकता एवं जिम्मेदारी का पालन करके ही एक आदर्श नागरिक बना जा सकता है। जिला न्यायाधीश श्री जोशी ने मोटर यान अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के व्यक्तियों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। श्री जोशी ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, कठिन परिश्रम करने तथा असफलताओं से घबराए बिना आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने भी विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करने के लिए कहा। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री अमरेश सिंह सिकरवार, विद्यालय के शिक्षकगण, पैरालीगल वालंटियर श्री सत्य प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026