डिंडौरी: पलकी रैयत गांव की महिला ने पीएम आवास योजना के तहत आवास के लिए कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के पलकी रैयत गांव की महिला ने पीएम आवास योजना के तहत शनिवार दोपहर 3:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवास दिलाने की गुहार लगाई। दरअसल महिला ने बताया कि डूब प्रभावित क्षेत्र से आने के कारण जमीन नहीं है किराए के मकान में रह रहे हैं आर्थिक स्थिति बहुत खराब होने के कारण किराया देना मुश्किल हो रहा है ।